रिकॉर्ड : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया मैच में लगे 32 छक्के, टी-20 में सबसे ज्यादा

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 06:19 PM (IST)

जालन्धर : न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकलैंड के छोटे मैदान पर खेला गया टी-20 कई तरह के रिकॉर्ड बना गया। एक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड द्वारा टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने का था। दूसरा- मार्टिन गुप्टिल द्वारा तेज तर्रार शतक लगाने का। वहीं तीसरा रिकॉर्ड अपने आप में यूनीक है। इस रिकॉर्ड के बनने से सबसे ज्यादा उन दर्शकों को मजा आया होगा जो ऑस्टे्रलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया यह टी-20 देख रहे थे। यह रिकॉर्ड था- एक टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के लगने का। ऑकलैंड के मैदान पर दोनों टीमों ने 32 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड और आयरलैंड के नाम था। दोनों ने 2014 में सिलहट के मैदान पर खेले गए टी-20 में 30 छक्के लगाए थे।

तीसरे और चौथे नंबर पर है भारत का नाम
मैच में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे पर इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। दोनों ने फरवरी 2009 में क्राइिस्टचर्चा में खेले गए मैच के दौरान 24 छक्के और 16 चौके लगाए थे। इसके अलावा 2010 में बारबाडोस के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ इंडिया ने एक मैच में फिर से 24 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी न्यूजीलैंड टीम दूसरे स्थान पर आ गई। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 18 छक्के लगाए थे। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी 14 छक्के जड़ दिए। बता दें एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड की टीम के नाम हैं। 2014 में नीदरलैंड्स की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में 19 छक्के लगाए थे। जोकि अभी तक रिकॉर्ड है।
टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ
न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए छह विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए थे। 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्टे्रलिया टीम ने पांच विकेट पर 245 रन बनाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह टी-20 में सबसे बढ़ा चेजिग स्कोर था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया।
एंड्रयू टाइ सबसे महंगे बॉलर
ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर एंड्रयू टाइ की मैच के दौरान जमकर धुलाई हुई। गुप्टिल के अलावा मुनरो ने उनकी लगभग हर गेंद को बाउंड्री दिखाई। इसी कारण टाइ ने अपने निर्धारित 4 ओवर में 64 रन दे दिए। ऐसा कर उन्होंने ब्रैट ली को पीछे छोड़ा। बै्रट ली ने 2009 में वैस्टइंडीज के खिलाफ मैच में निर्धारित 4 ओवर में 56 रन दिए थे।