रिपोर्ट : 2 फ्रेंचाइजी ने की थी ऑक्शन में क्रिस गेल की डिमांड, ऐसे बिगड़ा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 02:52 PM (IST)

खेल डैस्क : आई.पी.एल. मैगा ऑक्शन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बेंगलुरु में 12 से 13 फरवरी तक इस ऑक्शन का बेंगलुरु में आयोजन होगा। इस बार ऑक्शन में विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल दिखाई नहीं देंगे। गेल ने इस बार ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं भेजा। लेकिन बताया जा रहा है कि आई.पी.एल. की दो फ्रेंचाइजी गेल को अपनी टीम में लेने का आमदा थी। इस संबंधी गेल से बार-बार आई.पी.एल. में नाम भेजने को भी कहा गया लेकिन यूनिवर्सल बॉस ने इसपर प्रतिक्रिया नहीं दी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि गेल का टीम में होना ही मनोविज्ञान लाभ देता है। कुछ टीमें गेल को अपनी टीम में चाहती थी ताकि उनका अनुभव भी उनके काम आए। फ्रेंचाइजी इसके लिए मोटी रकम भी देने को तैयार थी। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब गेल को खुद ही आगे आकर इस बार आई.पी.एल. में खेलने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि गेल ज्यादा क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। उनका मुख्य फोक्स विंडीज टीम की ओर से खेलकर संन्यास लेने का है। 

क्रिस गेल का आई.पी.एल. में प्रदर्शन
आईपीएल के 142 मैचों में क्रिस गेल ने 39.72 के औसत और 148.96 के शानदार औसत से 4965 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 175 रन की थी। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी भी गेली ने ही खेली है। कोई दूसरा बल्लेबाज आईपीएल में 175 रन की पारी नहीं खेल पाया है। गेल ने इस पारी में 17 छक्के लगाए थे। कोई भी दूसरा बल्लेबाज आईपीएल की एक पारी में 17 छक्के नहीं लगा पाया है। 

Content Writer

Jasmeet