ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 01:14 PM (IST)

टोक्यो : ओलंपिक गांव में एक व्यक्ति का कोविड-19 के लिए किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति का परीक्षण पॉजिटिव आया है वह खिलाड़ी नहीं है। ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पुष्टि की और बताया कि पॉजिटिव मामला शुक्रवार को आया।

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा कि यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है। इस व्यक्ति की पहचान ‘खेलों से संबंधित व्यक्ति' के रूप में की गई। उसे जापान के अनिवासी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। तोक्यो अधिकारियों ने कहा कि उसे 14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News