रिटायरमैंट या कप्तानी छोड़ रहे : धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया रहस्यमयी संदेश

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 07:39 PM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 शुरू होने से 20 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको चौका दिया है। लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए लौटे धोनी ने नई घोषणा की है जिससे उनके फैंस चेन्नई का कप्तान बदलने या फिर धोनी की रिटायरमेंट होने के कयास लगा रहे हैं। बहरहाल, धोनी ने एफबी पर पोस्ट डालकर लिखा- नए सीजन और नई 'भूमिका' का इंतज़ार नहीं कर सकते। देखते रहिए।

 


धोनी की पोस्ट से संकेत मिल रहा है कि वह चेन्नई की कप्तानी किसे नए चेहरे को सौंप सकते हैं और खुद मेंटर बन सकते हैं। हालांकि आईपीएल 2022 में उनका यह दाव ऊलटा पड़ गया था जब रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी लेकिन टीम बुरी तरह से पिछड़ गई थी। सीजन के बीच से ही जडेजा को हटाकर धोनी की वापसी कराई गई थी। उक्त सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। धोनी ने इसके बाद 2023 सीजन में घुटने की गंभीर चोट के बावजूद टीम को 5वें खिताब तक पहुंचाया था। अब एक बार फिर से वह अपनी टीम को खिताब दिलाने के लिए तैयार हैं। 


 

चेन्नई के खिलाड़ियों की सूची
रिटेन किए गए खिलाड़ी :
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल।

खरीदे गए खिलाड़ी : डेरिल मिशेल (14 करोड़), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), रचिन रवींद्र (1.8 करोड़), समीर रिजवी (8.4 करोड़), मुस्तफिजुर (2 करोड़), अविनाश राव अरावली (20 लाख)

 

 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। ऐसा कर उन्होंने मुंबई इंडियंस की बराबरी की है। आईपीएल 2021 में चेन्न्ई की जीत काफी यादगारी रही थी। लेकिन अगले ही साल यानी 2022 में उनका प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा। साल 2023 में चेन्नई ने तब मजबूती से वापसी की जब धोनी के संन्यास की अफवाहें चल रही थीं। धोनी ने अपने कृशल नेतृत्व के चलते चेन्नई को 5वीं बार खिताब दिलवाया था। यह साल संभवत: बतौर कप्तान धोनी का आखिरी साल हो सकता है ऐसे में वह इसे जीतकर यादगार विदाई करना चाहेंगे।
 
 

Content Writer

Jasmeet