बैकी के ‘द मैन’ टाइटल पर लडख़ड़ाई रिक फ्लेयर की जुबां, कह दी खराब बात

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 07:50 PM (IST)

नई दिल्ली : डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के महान रैसलर्स में से एक रिक फ्लेयर को अपनी बदजुबानी के लिए बुरा वक्त देखना पड़ सकता है। दरअसल, फ्लेयर को इस बात से आपत्ति है कि डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. महिला रैसलर बैकी को ‘द मैन’ के टाइटल से प्रमोट कर रही है जबकि कई साल पहले यह टाइटल उनके पास था। फ्लेयर ने कोर्ट में दायर की अपनी यायिका में डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. से बैकी के लिए ‘द मैन’ शब्द न इस्तेमाल करने की बात कही है। वहीं, याचिका पर बात करते हुए बीते दिनों 70 साल के इस पूर्व रैसलर की जुबां भी फिसल गई थी।

फ्लेयर ने बैकी के ‘द मैन’ टाइटल पर कहा था कि हर इंसान की एक कीमत होती है, यकीनन तुम्हारी भी होगी। एक महिला रैसलर के लिए फ्लेयर की इस फब्बती को रैसलिंग फैंस ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। सोशल मीडिया पर उनकी फैंस ने जमकर ङ्क्षनदा की। वहीं, इसी बीच डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के ऑफिशियल अधिकारी ट्रिपल एच ने भी सोशल प्लेटफॉर्म पर फ्लेयर को अनफॉलो कर दिया है। बताया जा रहा है कि बैकी के मंगेतर और रैसलर सैथ रैसलिंग तो पहले से ही फ्लेयर को अनफॉलो कर चुके हैं।

ट्रिपल एच और फ्लेयर की रैसलिंग जगत में काफी नजदीकियां रही हैं। फ्लेयर के कई रैसलरोंं को ट्रिपल एच ने डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. में मौका भी दिया था। फ्लेयर का मौजूदा स्थिति के बारे में कहना है कि डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. प्रबंधन ने उनके लिए खराब स्थिति बनाई। उन्होंने यह नहीं देखा कि उनकी बेटी चार्लोट स्मैकडाऊन की सुपरस्टार होने के साथ 10 बार की वुमन चैम्पियन हैं। फिलहाल यह मामला सुलझता नजर आ रहौ है।

Jasmeet