प्रो गोल्फ टूर : रिद्धिमा ने 66 का शानदार कार्ड खेला, बनाई दो शाट की बढ़त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 06:02 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा : भारतीय गोल्फर रिद्धिमा दिलावड़ी ने बुधवार को महिला प्रो गोल्फ टूर के पहले दौर में छह अंडर 66 के शानदार कार्ड खेला जिससे वह दो शाट की बढ़त बनाने में सफल रहीं। रिद्धिमा ने सात बर्डी लगायी जिसमें से चार फ्रंट नाइन में लगी।

इसके अलावा उन्होंने तीन बोगी और एक ईगल से भी स्कोर किया। इससे वह एमेच्योर अस्मिता सतीश पर दो शाट की बढ़त बनाने में सफल रहीं जिन्होंने चार अंडर 68 का कार्ड खेला जिसमें पांच बर्डी और एक बोगी लगायी। गौरिका बिश्नोई दो अंडर 70 के कार्ड से तीसरे स्थान पर जबकि अनिका वर्मा और अनीषा पादुकोण एक अंडर 71 के कार्ड से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रही हैं। 

Sanjeev