डब्ल्यूपीजीटी : रिद्धिमा नौवें चरण की विजेता बनीं

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 01:24 PM (IST)

बेंगलुरु : रिद्धिमा दिलवारी ने आखिरी दौर के अंतिम क्षणों में शानदार प्रदर्शन के दम पर अफशान फातिमा और नेहा त्रिपाठी को पछाड़कर महिला प्रो गोल्फ टूर के मौजूदा सत्र का अपना तीसरा खिताब जीता। रिद्धिमा ने अंतिम दौर की शुरूआत चार शाट की बढ़त के साथ की थी लेकिन अफशान ने 10वें होल में बराबरी कर ली। रिद्धिमा (74) ने वापसी की और तीन ओवर 219 के साथ खिताब अपने नाम किया। दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अफशान (71) चार ओवर 220 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नेहा (72) पांच ओवर 221 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Jasmeet