रिंग गर्ल Jiselle Arianne का रूस के प्रेसिडेंट पुतिन को चैलेंज- मेरे साथ लड़कर दिखाओ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 10:19 PM (IST)

खेल डैस्क : बॉक्सिंग रिंग गर्ल जिसेले एरियन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लड़ाई के लिए चैलेंज दिया है। स्पोट्र्स रिंग गर्ल ने 69 साल के पुतिन को स्क्वायर सर्कल के अंदर मुकाबले के लिए बुलाया है। पुतिन इस समय पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर आलोचनाएं झेल रहे हैं। ऑरलैंडो से एरियन ने कहा- यह बहुत अच्छा होगा। यह कठिन है। मैं पुतिन के साथ लड़ूंगी। मैं उन पर आक्रामक हो जाऊंगी। बता दें कि पुतिन मानद ब्लैक बेल्ट धारक हैं। लेकिन पिछले ही महीने विश्व ताइक्वांडो फैडरेशन ने उनकी यह बेल्ट युक्रेन पर अटैक करने के कारण वापस मांग ली थी। 

देखें जिसेले एरियन की कुछेक फोटोज-

 

 

 


इससे पहले टैस्ला और स्पेस एक्स के एलोन मस्क भी पुतिन को लडऩे का चैलेंज दे चुके हैं। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा था- मैं व्लादिमीर पुतिन को एकल युद्ध के लिए चुनौती देता हूं। दांव यूक्रेन हैं। इसके बाद यूएफसी कांमेंटेटर जोय रोगन ने मस्क की ट्रेनिंग देने की भी बात कही थी।

Content Writer

Jasmeet