IPL 2026: 228 रन भी नहीं बचा सकी LSG, कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई गलती

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 09:59 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में LSG का खराब दौर जारी है। टीम को Mumbai Indians के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जो उनकी लगातार छठी हार रही। कप्तान Rishabh Pant मैच के बाद काफी निराश दिखे और उन्होंने माना कि टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच में बढ़त गंवा दी।

पंत ने मानी कमी, कहा – 10-15 रन रह गए कम

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने साफ कहा कि टीम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गई।उन्होंने कहा, 'जिस तरह हमने शुरुआत की, हमें और रन बनाने चाहिए थे। यह 220-230 का विकेट था, लेकिन हम 10-15 रन कम रह गए।' पंत ने आगे जोड़ा कि बल्लेबाजों ने खुलकर खेला, लेकिन आखिर में मुंबई के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि वे इन परिस्थितियों के अभ्यस्त हैं।

गेंदबाजों का किया बचाव, किस्मत को ठहराया जिम्मेदार

लगातार हार के बावजूद पंत ने अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसी विकेट पर हर बार गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते। उन्होंने हमारे लिए शानदार काम किया है।' जब टीम की जरूरत पर सवाल पूछा गया तो पंत ने हल्के अंदाज में कहा, 'हमें थोड़ी किस्मत चाहिए। मेहनत तो हम कर ही रहे हैं, लेकिन थोड़ी किस्मत भी जरूरी है।'

LSG का 228 रन भी नहीं आया काम

पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 228/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। Nicholas Pooran ने 21 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि Mitchell Marsh (44) ने शानदार शुरुआत दी। Aiden Markram और Himmat Singh ने मध्यक्रम में योगदान दिया।हालांकि, डेथ ओवर्स में टीम बड़ी फिनिश नहीं कर सकी, जो बाद में निर्णायक साबित हुआ।

रोहित-रिकेल्टन की साझेदारी ने पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए Mumbai Indians ने आक्रामक शुरुआत की। Rohit Sharma और Ryan Rickelton ने 10.5 ओवर में 143 रन की साझेदारी कर मैच एकतरफा बना दिया। LSG के गेंदबाज, जिनमें Mohammed Shami और अन्य शामिल थे, दबाव में असरदार प्रदर्शन नहीं कर सके और MI ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

LSG के सामने अब ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति

लगातार हार के चलते LSG की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। टीम को अब टूर्नामेंट में वापसी के लिए लगातार जीत की जरूरत होगी, वरना उनका सफर जल्दी खत्म हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News