IND vs SL : 5वीं बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए रिषभ पंत, भारत को दे गए मजबूती

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 05:22 PM (IST)

खेल डैस्क : मोहाली टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत एक बार फिर से नर्वस नााइटीज का शिकार हो गए। मोहाली की ठोस पिच पर पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने अच्छी शुरूआत की थी। लेकिन मध्यक्रम में आए रिषभ ने इसे और तेजी दे दी। हालांकि पंत अपनी तेजतर्रार पारी को शतक में नहीं बदल पाए। उन्हें 96 रन के स्कोर पर लकमल ने बोल्ड कर दिया। टेस्ट करियर में पंत 5वीं बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए हैं। देखें रिकॉर्ड-

रिषभ पंत नर्वस-90 के शिकार
92 बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट 2018
92 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद 2018
97 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2021
91 बनाम इंगलैंड, चेन्नई 2021
96 बनाम श्रीलंका, मोहाली 2022

भारत में पंत का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर
101 बनाम इंग्लैंड, 2021
96 बनाम श्रीलंका, 2022*
92 बनाम वेस्टइंडीज, 2018
92 बनाम वेस्टइंडीज, 2018
91 बनाम इंगलैंड, 2021

श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ की 1 ओवर में ठोके 23 रन
रिषभ पंत ने इस दौरान श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एम्बलुनेडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शतक के करीब पहुंचने के बावजूद भी आक्रमक रुख अपनाए रखा। इसका सबूत लसिथ की वह ओवर रही जिसमें पंत ने 23 रन जड़े। देखें वीडियो-

Content Writer

Jasmeet