रिषभ पंत ने बराबर किया केएल राहुल का गजब रिकॉर्ड, अभी सिर्फ धोनी ही आगे

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 10:57 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्सके खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ एक छक्का लगाकर केएल राहुल का एक आई.पी.एल. रिकॉर्ड बराबर कर लिया। अब पंत के नाम पर बतौर भारतीय विकेटकीपर 105 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने केएल राहुल की बराबरी कर  ली है। धोनी अभी भी इस लिस्ट में पहले नंबर पर चल रहे हैं। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के
213 : महेंद्र सिंह धोनी
105 : रिषभ पंत
105 : केएल राहुल
103 : दिनेश कार्तिक
99 : रॉबिन उथप्पा

आई.पी.एल. में पंत का प्रदर्शन
2016 : 10 मैच, 198 रन
2017 : 14 मैच, 366 रन
2018 : 14 मैच, 684 रन
2019 : 16 मैच, 488 रन
2020 : 14 मैच, 343 रन
2021 : 13 मैच, 352 रन

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन ने जब से पंत को कप्तानी दी है, टीम का  ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है। चेन्नई के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। दिल्ली के लगभग सभी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। खास तौर पर तेज गेंदबाजी विभाग में एनरिक नोत्र्जे और आवेश खान लगातार विकेट निकाल रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News