जीभ निकालकर दूसरी गेंद पर ही छक्का लगा गए रिषभ पंत, दिग्गजों ने की तारीफ
punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 01:21 PM (IST)
जालन्धर : भारत और इंगलैंड के बीच नॉटिंघम में चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान अपना पहला ही टेस्ट खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर की महज दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता तो खोला ही, साथ ही साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने छक्का मारकर अपना खाता खोला। पंत पहले दिन तक 32 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे थे। गौर हो कि पंत ने जब छक्का मारा तो उनके जीभ बाहर थी। सोशल साइट्स पर ऐसे कई फोटोज फायरल हुई जिसमें लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह पंत ही है जो जीब निकालकर पहले चिढ़ाते हैं और फिर छक्का भी लगाते हैं।
देखें पंत का लगाया छक्का-
Rishabh Pant starts his Test career with a SIX! pic.twitter.com/YW15AGSwjG
— Sir Isaac Pair (@1stAxiom) August 18, 2018
भज्जी-गांगुली ने भी की तारीफ
पंत ने विशेष अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की तो भारतीय क्रिकेट दिग्गज हरभजन सिंह उर्फ भज्जी और सौरव गांगुली भी उनके बल्लेबाजी कला के कायम हो गए। भज्जी और गांगुली ने ट्विट कर पंत को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Congratulations @RishabPant777 for your first test today...smashed a six to get his first run in test cricket..??
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 18, 2018
Rishabh pant excites me ..I hope he scores a big one ..has so much time and uncomplicated technique ..good luck
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 18, 2018
हर 19वीं गेंद पर औसतन लगा रहे हैं छक्का
ट्वंटी-20 के जबरदस्त प्लेयर रिषभ पंत फस्र्ट क्लास क्रिकेट हो या लिस्ट ए, छक्के मारने के लिए खासे मशहूर हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फस्र्ट क्लास, लिस्ट ए और टी-20 में वह अब तक 3651 गेंदों का सामना करते हुए 197 छक्के लगा चुके हैं। यानी हर 19वीं गेंद पर पंत छक्का लगा रहे हैं।
देखें पंत का रिकॉर्ड
फस्र्ट क्लास - 75 छक्के 1831 गेंदों में (24 गेंदों पर एक छक्का)
लिस्ट ए - 25 छक्के 736 गेंदों में (29 गेंदों पर एक छक्का)
टी-ट्वंटी - 97 छक्के 1084 गेंदों में (11 गेंदों पर एक छक्का)
कुल 197 छक्के 3651 गेंदों में (औसतन 19 गेंदों पर एक छक्का)