ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 06:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : डे-नाईट टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आक्रामक रूप में रन बनाए। पंत ने भारतीय टीम की दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया। अर्धशतक बनाने के साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने मात्र 28 गेंदों का सामना किया और श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया।

ये भी पढ़े - IND vs SL : मधुमक्खियों ने किया अटैक, रोकना पड़ा मैच

ये भी पढ़े - बुमराह ने की कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी, पत्नी संजना गणेशन ने यूं दी प्रतिक्रिया

ये भी पढ़े - IND vs SL : रोहित शर्मा ने मारा ऐसा शॉट, टूट गई दर्शक की नाक

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम था। कपिल देव ने भारत के लिए 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। कपिल देव के इस रिकॉर्ड को पंत ने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर अपने नाम कर लिया। पंत ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत अपनी इस आक्रामक पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और वह 31 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान पंत का स्ट्राईक रेट 161.29 रहा।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

28 - ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2022*
30 - कपिल देव बनाम पाक, कराची, 1982
31 - शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2021
32 - वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2008

भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

टी20I - युवराज सिंह (12 गेंद)
वनडे - अजीत अगरकर (21गेंद)
टेस्ट - ऋषभ पंत (28 गेंद) 

अपने देशों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी 

पाकिस्तान : मिस्बाह उल हक
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर
द. अफ्रीका : जैक कैलिस
वेस्टइंडीज: एस शिलिंगफोर्ड
इंग्लैंड: इयान बॉथम
भारत : ऋषभ पंत*
श्रीलंका : तिलकरत्ने दिलशान
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News