ऋषभ पंत पर इस सीजन में सबसे ज्यादा दबाव है, IPL 2026 से पहले बोले दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 02:41 PM (IST)

नई दिल्ली : लखनऊ सुपर जायंट्स कुछ खास खिलाड़ियों के साथ टाटा आईपीएल 2026 सीजन में दमदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान - अपनी टीम को जानें' पर बात करते हुए जियोस्टार के एक्सपर्ट फाफ डु प्लेसिस और लक्ष्मीपति बालाजी ने ऋषभ पंत, दिग्वेश राठी और लाइन-अप के बैलेंस के साथ-साथ आइडियल ओवरसीज कॉम्बिनेशन पर अपने विचार साझा किए। फाफ डू प्लेसिस ने कहा कि आईपीएल 2026 LSG कप्तान ऋषभ पंत के लिए बहुत जरूरी सीजन होगा। 

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए ऋषभ पंत शायद आईपीएल में वह खिलाड़ी हैं, जो इस सीजन में सबसे ज़्यादा प्रेशर में हैं। कुछ लोग प्राइस टैग के प्रेशर में अच्छा करते हैं, जबकि कुछ नहीं। मुझे लगता है कि पिछला सीजन उनके लिए बहुत मुश्किल था। टीम ने स्ट्रगल किया और जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, उसमें रन बनाने में भी उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा। इसलिए, सीजन में आने वाला सारा प्रेशर, साथ ही टीम क्या करने वाली है, इसकी उम्मीदें भी हैं। बैटिंग-हैवी टीम के साथ, वे अपनी बॉलिंग को मैक्सिमाइज कैसे करेंगे? क्योंकि आपके कैप्टन पर प्रेशर होता है, रन बनाना आपका पहला काम होता है। इसलिए, यह पहली बार में प्रेशर कम करता है, जो कि टीम का परफॉर्मेंस है, ओवरऑल साल, इन दोनों चीज़ों में उनके खिलाफ बड़े रेड क्रॉस थे।' 

दिग्वेश राठी और एलएसजी के स्पिन अटैक की पूरी ताकत पर उन्होंने कहा, 'जिस तरह से दिग्वेश राठी ने अपना काम किया, वह अविश्वसनीय था। अपने पहले सीजन में बहुत से बैट्समैन को नहीं पता था कि वह क्या कर रहे हैं। मुझे याद है कि पहली बार उनका सामना करते हुए मैंने सोचा था,‘ठीक है, मुझे इसकी आदत डालनी होगी क्योंकि यह थोड़ा अलग है।' 

दूसरे सीजन में एक बार फिर, बैट्समैन अब उनके खिलाफ कैसे लाइन अप करते हैं? ऐसा लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं, हालांकि इसका कुछ कारण सोशल मीडिया की बातें भी हो सकती हैं। लेकिन उनका परफॉर्मेंस लगातार अच्छा लग रहा है। उनके सामने चुनौती यह है कि हसरंगा अक्सर चोटिल हो जाते हैं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वह आईपीएल के पहले हिस्से के लिए तैयार होंगे। लेकिन फिर, उनका स्पिन कॉम्बिनेशन कैसा दिखता है?' 

लक्ष्मीपति बालाजी ने टीम के विदेशी कॉम्बिनेशन के बारे में विस्तार से बताया, 'टॉप ऑडर्र, खासकर मार्श, एडेन माकर्रम और बेशक पूरन के साथ, बहुत मजबूत है। उन्होंने पिछले सीजन में कई मौकों पर अच्छी शुरुआत दी है और विरोधी टीम को हराया है। चिंताएं बॉलिंग, कप्तानी और लीडरशिप ग्रुप के टैक्टिकल साइड को लेकर थीं। वे निश्चित रूप से अपने विदेशी बैट्समैन की तिकड़ी पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। आपके पास बदोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी हैं, जो सभी योगदान दे सकते हैं। लेकिन टॉप ऑडर्र और ऋषभ पंत को भारी काम करना होगा। 

विदेशी कॉम्बिनेशन पर आम तौर पर मैं तीन बैट्समैन चुनता, इसलिए पहली पसंद के खिलाड़ी, मार्श और पूरन, आते हैं। फिर, आपको एक विदेशी तेज गेंदबाज के साथ बॉलिंग अटैक को मज़बूत करने की ज़रूरत है, क्योंकि हमें अभी भी पक्का नहीं है कि हसरंगा पूरी तरह से फिट होंगे या नहीं। अगर नहीं, तो चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में एनरिक नॉटर्जे मेरी पसंद होंगे।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News