IND vs NZ : ऋषभ पंत मात्र एक रन से शतक से चूके, 99 पर आउट होने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट देखें

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 04:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में एक रन से शतक से चूक गए और 105 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 99 रन की शानदार पारी खेली। इसी के साथ ही पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 90 की लिस्ट आउट होने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। हालांकि ओवलआल बात करें तो इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं जो 10 बार 90 की लिस्ट में आउट हुए हैं। 

टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार 90+ पर आउट होने वाले भारतीय 

10 - सचिन तेंदुलकर
9 - राहुल द्रविड़
7 - ऋषभ पंत
5 - सुनील गावस्कर
5 - एमएस धोनी
5 - वीरेंद्र सहवाग
पंत और धोनी ही ऐसे विकेटकीपर हैं जो टेस्ट मैचों में पांच या उससे ज्यादा बार पर 90 की लिस्ट में आउट हुए हैं। 

टेस्ट की तीसरी पारी में ऋषभ पंत की आखिरी पांच इनिंग्स 

100*(139) बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2022
50(31) बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2022
57(86) बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2022
109(128) बनाम बांग्लादेश, चेन्नई, 2024
99(104) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024

टेस्ट में 99 पर आउट होने वाले विकेटकीपर 

ब्रेंडन मैकुलम - (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, नेपियर, 2005
एमएस धोनी - (भारत) बनाम इंग्लैंड, नागपुर, 2012
जॉनी बेयरस्टो - (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2017
ऋषभ पंत - (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024
जानी बेयरस्टो - (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2023


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News