रिषभ पंत की गर्लफ्रैंड ने बर्थडे पर काटे 4 केक, अंग्रेजी में लिखा था- ईशा

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 08:37 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की गर्लफ्रैंड ईशा नेगी ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। ईशा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर भी डाली है जोकि चर्चा का विषय बन रही है। तस्वीरों में दिख रहा है कि ईशा नेगी के सामने टेेबल पर 4 केक पड़े हैं जिसका डिजाइन अंग्रेजी के शब्द ईशा की तरह है। उक्त फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस ने ईशा को जन्मदिन की बधाई भी दी। देखें  फोटोज-

 

बेहद ग्लैमरस हैं ईशा नेगी
ईशा नेगी की बात की जाए तो वह उत्तराखंड से ही हैं और पंत को लंबे समय से जानती हैं। पंत ने क्रिकेट जगत में पहचान बनानी शुरू की थी तभी उन्होंने सोशल मीडिया पर ईशा के साथ फोटो डालकर ईशा के साथ अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था।

दोनों की एक साथ बेहद कम फोटोज सामने आती हैं। ऐसे समझा जाता है कि पंत और ईशा अपने लम्हों को फैंस के साथ शेयर करने से कतराते हैं।

देखें ईशा नेगी की फोटोज-

Content Writer

Jasmeet