सड़क दुर्घटना के 1 साल होने पर Rishabh Pant ने वर्कआउट के दौरान दिखाए चोट के निशान

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2023 - 12:04 AM (IST)

खेल डैस्क : स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, जो एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में शामिल थे, लंबे ब्रेक के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। पंत ने अपनी तैयारी का संकेत देने के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने पैरों की कसरत करते की एक फोटो शेयर की है। बता दें कि पिछली साल 29 दिसंबर को ही पंत कार हादसे का शिकार हुए थे। उन्होंने पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी रिकवरी शेयर की है।

 

 

 

पंत अब सीधा आईपीएल 2024 में वापसी करते हुए नजर आएंगे। पंत को आईपीएल ऑक्शन के दौरान भी देखा गया था जहां पर खिलाड़ियों के लिए बोली लगाते दिखे थे। आईपीएल में वापसी पर वह काफी आश्वस्त भी दिखे थे। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस और वर्कआऊट की फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों ही उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के साथ पार्टी करते देखा गया था। 

बता दें कि कुछ दिन पहले, एक चौंकाने वाले घटना सामने आई थी जब पता चला कि पंत को एक पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी ने 1.63 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। 25 वर्षीय अपराधी मृणांक सिंह को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पंत के वकील एकलव्य द्विवेदी ने बताया कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक व्यवसाय शुरू किया था जिसमें उन्होंने पैसा लगाया था। उन्हें नहीं पता था कि उन्हें घाटा पड़ेगा। सिंह को पंत के लिए महंगी घड़ियां और गहने खरीदने का काम दिया गया था। वह  वह महंगी घड़ियां और गहने दे नहीं पाया और पंत को 1.63 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस आ गया।

 


सिंह ने कर्ज चुकाने के लिए पंत को चेक दिया था जोकि बाउंस हो गया था। सिंह पर इसी तरह जुलाई 2022 में एक सप्ताह के लिए ताज होटल में रुकने के बाद 5.53 लाख रुपए का बिल न देने का भी आरोप है। सिंह ने दावा किया था कि उनका प्रायोजक एडिडास यह पैसा देगा। वह पैसे देने में विफल रहे तो होटल मैनेजमैंट अदालत पहुंच गई।

Content Writer

Jasmeet