रिषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने 7 महीने में घटाया 19 किलो वजन, इसे दिया श्रेय

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 03:58 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत सिंह) : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत की बहन साक्षी पंत (Sakshi Pant) इन दिनों अपने घटाए वजन के कारण चर्चा में है। पंत ने खुद साक्षी की दो फोटो अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर की है। इसमें वजन कम करने से पहले और कम करने के बाद साक्षी दिख रही है। साक्षी ने वैसे यह फोटो अपने ट्विटर अकाऊंट ‘साक्षी पंत’ पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा है- जर्नी फ्रॉम फैट टू फिट- 19 किलो वजन कम किया। साक्षी ने फोटो के साथ कैप्शन भी दी है जिसमें लिखा है- मैं कर नहीं सकती यह धारणा अपने मन से निकालें। क्योंकि आप हर कुछ कर सकती हैं। साक्षी ने इसके साथ ही डैडिकेशन, पेशंस और सात महीने की जर्नी को हैशटैग किया है। 

साक्षी पंत को लोगों ने खूब दिख कंप्लीमेंट्स

साक्षी ने जैसे ही फोटो डाली उनके हजारों प्रशंसकों ने तरह-तरह के कंप्लीमेंट्स देने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- आप किसी बॉलीवुड एक्ट्रैस से कम नहीं हो। तो कइयों ने 19 किलोग्राम वजन कम करने का प्रेरणादायक बताया। हालांकि कुछेक यूजर्स ने यह भी लिखा कि वह पहले ज्यादा क्यूट लगती थी।

साक्षी पंत के इंस्टाग्राम पर हैं 62 हजार फॉलोअर, देखें फोटोज-

 

 

 

 

 

 

 

Jasmeet