SMAT 2023 : रियान पराग का ट्वंटी-20 में लगातार छठा अर्धशतक, बने पहले क्रिकेटर

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2023 - 07:39 PM (IST)

खेल डैस्क : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के लिए खेल रहे रियान पराग (Riyan Parag) ने ट्वंटी 20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। शुक्रवार को केरल के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेलने के साथ ही लगातार छह पारियों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
 

बल्ले और गेंद से रियान पराग
45(19) और 0/53(4)
61(34) और 2/25(4)
76*(37) और 3/6(4)
53*(29) और 1/17(4)
76(39) और 1/37(4)
72(37) और 1/35(3)
57*(33) और 1/17(4)


पराग जोकि असम की कप्तानी भी करते हैं, ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। केरल 20 ओवरों में 127 रन ही बना सका। कप्तान संजू सैमसन केवल आठ रन बना पाए। पराग ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी असम की भी पारी खड़खड़ती नजर आई। एक समय जब असम को 14 गेंदों पर 27 रनों की जरूरत थी और उनका स्कोर 8 विकेट पर 101 रन था, तब पराग ने अपने बल्ले के जौहर दिखाए। उन्होंने अपनी 57 रनों की परी में एक चौका और 6 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने केरल की लगातार 6 जीतों का सिलसिला भी तोड़ दिया। 

 

पराग अब टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर की लिस्ट में जगह बना चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 110 की औसत और 192.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बना लिए हैं। पराग के लिए आईपीएल का बीता सीजन अच्छा नहीं गया था। वैसे भी 54 आईपीएल मैच खेलने के बाद भी दाएं हाथ के बल्लेबाज का औसत सिर्फ 16.22 है।  लेकिन वह जब भी घरेलू क्रिकेटर खेलते हैं तो सबको उनका रौद्र रुप देखने को मिलता है। 

Content Writer

Jasmeet