रांची में रोहित और रहाणे का कमाल, द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप की

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 11:58 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां लंच तक टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 357 रन बना लिए है। ऐसे में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे टेस्ट मैच के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। 


दरअसल, रहाणे ने आउट होने से पहले रोहित शर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी की।जो भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में चल रहे अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट शतक भारत में साल 2016 में ठोका था। अक्टूबर 2016 के बाद अक्टूबर 2019 में दूसरा शतक रहाणे के बल्ले से निकला है। उस दौरान रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी। हालांकि, रहाणे का दूसरी सीरीज में ये लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली। 

Highest stands for India v South Africa in Tests:

317 : Mayank Agarwal/Rohit Sharma, Vizag, 2019
268 : Rahul Dravid/Virender Sehwag, Chennai, 2008
267 : Ajinkya Rahane/Rohit Sharma, Ranchi, 2019

neel