रोहित शर्मा ने 12 रन बनाकर भी सुरेश रैना का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 02:37 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  मोहाली के मैदान पर खेले गए मैच के दौरान भले ही 12 रन बनाए लेकिन इन रनों की बदौलत वह एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए जो इससे पहले सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम था। दरअसल इस मैच के दौरान रोहित ने दो छक्के लगाए थे। इन छक्कों की कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रैना को पीछे छोड़ गए। देखें रिकॉर्ड- 

टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के 

14 - रोहित शर्मा
13 - सुरेश रैना
09 - विराट कोहली
06 - महेंद्र सिंह धोनी 
05 - युवराज सिंह
05 - मनीष पांडे

बता दें कि रोहित शर्मा अभी भी टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर चल रहे हैं। उनके नाम 109 छक्के दर्ज हो चुके हैं। वह वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) से आगे चल रहे हैं।

Jasmeet