रोहित शर्मा ने रांची में छक्का लगाकर पूरा किया पहला दोहरा शतक, बना नया कीर्तिमान

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 03:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट के पहले दोहरे शतक और अजिंक्या रहाणे की जबरदस्त शतकीय पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी 497 रनों पर घोषित कर दी। ऐसे में रांची टेस्ट में हिटमैन ने छक्का लगाकर अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाकर एक नया रिकार्ड रच दिया है। 

PunjabKesari
दरअसल, रोहित ने अपनी पिछली सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी 177 रन थी। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया। इस मामले में उन्होंने भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। वो ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय हैं। लेकिन फिर रोहित और रहाणे ने मैदान पर ऐसा जज्बा दिखाया कि मेहमान टीम के गेंदबाज पानी भरते नज़र आए। रोहित ने मैच के दूसरे दिन अपने शतक को दोहरे शतक में बदलते हुये 212 रन की पारी खेली जो उनका टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक भी है। उन्होंने 255 गेंदों में 28 चौके और छह छक्के लगाये। 30वां टेस्ट खेल रहे रोहित का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News