रोहित शर्मा ने एक साल में 7 कंट्रीज के खिलाफ ठोके शतक, बनाए 5 रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 05:12 PM (IST)

वायजैग : विशाखापत्तनम में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला एक बार फिर से गूंजा। रोहित वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो बने ही साथ ही साथ उन्होंने एक साल में सात विभिन्न कंट्रीज के खिलाफ शतक लगाने का एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित ने विश्व कप के दौरान ही पांच शतक लगाए थे। उसके बाद श्रीलंका और विंडीज के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। देखें रोहित द्वारा शतक के साथ बनाए गए कुछ बड़े रिकॉर्ड-

रोहित शर्मा साल के सातों शतक विभिन्न कंट्री के खिलाफ


133 बनाम ऑस्ट्रेलिया
122* बनाम दक्षिण अफ्रीका
140 बनाम पाकिस्तान
102 बनाम इंगलैंड
104 बनाम बांगलादेश
103 बनाम श्रीलंका
159 बनाम विंडीज

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक वनडे शतक

9 सचिन तेंदुलकर (1998)
7 सौरव गांगुली (2000)
7 डेविड वार्नर (2016)
7 रोहित शर्मा (2019)

2019 में सबसे ज्यादा स्कोर (वनडे)


1427 रोहित शर्मा
1292 विराट कोहली
1225 शाई होप

लगातार 7वें साल टॉप स्कोरर

2013 - रोहित (209)
2014 - रोहित (264)
2015 - रोहित (150)
2016 - रोहित (171*)
2017 - रोहित (208*)
2018 - रोहित (162)
2019 - रोहित (159)

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के


2019 में 77 छक्के
2018 में 74 छक्के
2017 में 65 छक्के

वनडे में सबसे ज्यादा 150+ स्कोर

8 - रोहित शर्मा
6 - डेविड वार्नर
5 - सचिन तेंदुलकर
5 - क्रिस गेल

इंडियन ओपनर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन


2357 रोहित शर्मा 2019
2355 वीरेंद्र सहवाग, 2008
1887 शिखर धवन, 2018
1868 वीरेंद्र सहवाग, 2010
1840 सचिन तेंदुलकर, 1998

Jasmeet