रोहित शर्मा वनडे में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, यह यूनीक रिकॉर्ड भी बनाया

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 11:34 PM (IST)

खेल डैस्क : रोहित शर्मा वनडे फार्मेट में 250 छक्के पूरे कर चुके हैं। खास बात यह है कि पिछले 5 सालों के दौरान ही उनके बल्ले से 72 पारियों में आधे यानी 126 छक्के निकले हैं। उनके बाद क्रिस गेल का नाम है जो 30 पारियों में 93 छक्के लगा चुके थे। रोहित वनडे में सबसे कम पारियों में 250 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यही नहीं एक पारी में पांच या इससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से मीलों आगे हैं। देखें रिकॉर्ड-

वनडे में सर्वाधिक छक्के (भारतीय)
250 - रोहित शर्मा
222 - महेंद्र सिंह धोनी
195 - सचिन तेंदुलकर
189 - सौरव गांगुली


सबसे तेज 250 वनडे छक्के (पारी)
224 - रोहित शर्मा
259 - शाहिद अफरीदी
268 - क्रिस गेल
400 - सनथ जयसूर्या

 


एक पारी में 5 या इससे ज्यादा छक्के
27 - रोहित शर्मा
10 - वीरेंद्र सहवाग
  9 - युवराज सिंह
  8 - महेंद्र सिंह धोनी
  8 - सचिन तेंदुलकर
  7 - सौरव गांगुली
  6 - विराट कोहली
  6 - सुरेश रैना
  6 - केएल राहुल

पहले भारतीय हिट करने के लिए
50 छक्के : कपिल देव
100 छक्के : सचिन तेंदुलकर
150 छक्के : सौरव गांगुली
200 छक्के : महेंद्र सिंह धोनी
250 छक्के : रोहित शर्मा

 

बता दें कि रोहित शर्मा ने लंदन वनडे जीतने के साथ ही अपने साथी शिखर धवन के साथ मिलकर एक रिकॉर्ड भी बनाया। दोनों वनडे में 5000 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं। इसी के साथ ओपनिंग पर वह धवन के साथ 18 शतकीय साझेदारियां कर चुके हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली 26 शतकीय साझेदारियां कर पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा है जिन्होंने 20 शतकीय साझेदारियां की हैं। बता दें कि रोहित और कोहली के नाम भी 18 शतकीय साझेदारियां निभाने का रिकॉर्ड है।

Content Writer

Jasmeet