टी20 के किंग बने रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 11:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में श्रीलंका की टीम को 62 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 137 रन ही बना पाए और 62 से मैच हार गए। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने लगातार 10 टी20 जीत अपने नाम दर्ज कर ली हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। देखें रोहित शर्मा के रिकॉर्ड - 

टी20I में घरेलू कप्तानों द्वारा सर्वाधिक जीत

15: इयोन मोर्गन
15 : रोहित शर्मा*
15: केन विलियमसन

भारत के लिए लगातार जीत हासिल करने वाले कप्तान

10: रोहित शर्मा (2019/22)*
08: विराट कोहली (2020)
07: रोहित शर्मा (2018)
07: एमएस धोनी (2012/14)

टी20I में सर्वाधिक 60+ रन से जीत
 
6: विराट कोहली 
5: रोहित शर्मा 
5: सरफराज अहमद 
5: केन विलियमसन 
5: एरोन फिंच 

Content Writer

Raj chaurasiya