सीरीज में 529 रन बनाकर ही एशेज हीरो स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ गए रोहित शर्मा

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 08:25 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत के विस्फोटक टेस्ट ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोहित ने रांची टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर अब तक सीरीज में 4 पारियां खेलकर 529 रन बना लिए हैं। ऐसा कर उन्होंने बीते महीने एशेज सीरीज (Ashes Series) के हीरो रहे स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को एक रिकॉर्ड के मामले पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, रोहित ने टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC Test Championship) की बल्लेबाजी लिस्ट में 132 की औसत के साथ रन बनाए है जबकि स्मिथ के नाम पर 110 की औसत से (7 पारी 774) रन दर्ज थे।

रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम 

रोहित ने न सिर्फ यह रिकॉर्ड बल्कि भारतीय कंडीशन में एक सीरीज के दौरान ज्यादा शतक लगाने का सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। गावस्कर के नाम पर भारत में एक सीरीज के दौरान तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड था अब रोहित ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अगर रांची टेस्ट में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को फॉलोआन न देती तो बल्लेबाजी करते हुए रोहित शतक बना इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते थे।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रांची टेस्ट 

बता दें कि रांची टेस्ट के दौरान भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई हैं। टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर सिमेटने के बाद तीसरे दिन तक द. अफ्रीका की दूसरी पारी में भी 8 विकेट चटका लिए हैं। भारत अब रांची टेस्ट जीतने से महज दो विकेट दूर है।

Jasmeet