रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस में पूरा हुआ एक दशक, शेयर की भावुक पोस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 06:38 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में 10 साल पूरे हो गए हैं। रोहित ने एक दशक पूरा होने पर इंस्टाग्राम पर पुरानी कुछ फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट के साथ रोहित ने लिखा है- इस दिन उस साल। मैं मुंबई इंडियंस में आया और तब से लेकर आज तक यह एक मधुमक्खी की शानदार सवारी है। देखें पोस्ट-

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का सफर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ThisDayThatYear I came to Mumbai Indians and from then till date what a wonderful ride it has been 😎 @mumbaiindians

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Jan 9, 2020 at 3:02am PST

रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स ने सबसे पहले खरीदा था


रोहित शर्मा को आईपीएल 2008 में सबसे पहले डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) ने खरीदा था। रोहित 2009 में भी डैक्कन चार्जर्स के साथ बने रहे। इसी साल एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) की कप्तानी में इस टीम ने आईपीएल खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद रोहित मुंबई इंडियंस की ओर आए। मुंबई ने उन्हें ऑक्शन से 2 मिलियन डॉलर में खरीदा था।

​​​​​​​रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को दिलाए तीन खिताब


बता दें कि मुंबई इंडियंस के साथ रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। वह चार बार कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। रोहित को 2013 में सबसे पहले कप्तानी मिली थी। इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में वह अपनी टीम को खिताब जीताने में सफल रहे। आइ्र्रपीएल के वह सबसे सफल कप्तान भी हैं। 

Jasmeet