रोहित शर्मा की बेटी समायरा स्पैनिश भाषा सुनकर चहकी, क्यूट वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 08:39 PM (IST)

जालन्धर : टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज व आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा (Samaira Sharma) एक वीडियो इन दिनों सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है। समायरा का बीते साल 30 दिसंबर को जन्म हुआ था। जन्म के तीन महीने बाद ही उनकी एक क्यूट वीडियो सामने आई है जिसमें वह स्पैनिश भाषा (Spanish Language) सुनकर चहकती नजर आती है। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर यह वीडियो शेयर की है। जिसमें समायरा से जब स्पैनिष भाषा के शब्द ओला बोलकर बात की जाती है तो वह चहकती हुई आगे से जवाब देती है। 

रोहित शर्मा की बेटी समायरा की वीडियो

रोहित शर्मा ने उक्त वीडियो के साथ कैप्शन दिया है- तीन महीनों में स्पैनिश लैसन। रोहित शर्मा द्वारा डाली गई वीडियो को महज 5 घंटों में ही करीब 10 लाख व्यू आ चुके थे। देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Spanish lessons at 3months #muybien

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Apr 10, 2019 at 2:56am PDT

रोहित शर्मा चोट के कारण पंजाब के खिलाफ नहीं खेले मैच

मुंबई की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा बुधवार सुबह प्रैक्टिस सीजन के दौरान चोट लगने से पंजाब के खिलाफ मैच में उतर नहीं पाए। उनकी जगह कैरोन पोलार्ड ने मुंबई की कप्तानी की। रोहित अब तक पांच मैचों में 118 रन बना चुके हैं। इनमें बेंगलुरु के खिलाफ 48 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ है।

Jasmeet