बेंगलुरु टी-20 में फेल रहे रोहित ने की इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 08:52 PM (IST)

बेंगलुरु : उपकप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में रविवार को उतरने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के भारत की तरफ से सर्वाधिक 98 टी-20 मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित और धोनी के अब 98-98 मैच हो गए हैं। इनके बाद सुरेश रैना (78), कप्तान विराट कोहली (72), युवराज सिंह (58) और शिखर धवन (55) का नंबर है।
रोहित पहले से ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सवार्धिक छक्के लगाने की सूची में पहले नंबर पर हैं। उनके नाम कुल 109 छक्के हैं। वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से आगे चल रहे हैं। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक रोहित ऐसे पहले प्लेयर हैं जिनके नाम चार शतक दर्ज हैं।

Jasmeet