रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या के फॉर्म पर दिया यह बड़ा बयान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 11:50 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम को जीत हासिल हुई। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के गेंदबाजों ने पंजाब की टीम को 135 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई की टीम ने 136 के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत में हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड का अहम योगदान रहा। मैच के बाद रोहित ने कहा कि हां, हम इस टूर्नामेंट में अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल पाए।

रोहित शर्मा ने माना कि इस आईपीएल में उनकी टीम पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल पाई। उन्होंने कहा कि यह काफी लंबा टूर्नामेंट हैं और हमें अपने प्लान और स्थिति को पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण है। इस जीत के साथ हमें बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। जिस तरह उन्होंने स्थिति को समझा और टीम को जीत दिलाई वह काफी मायने रखती है।

हार्दिक पांड्या की फॉर्म पर रोहित ने कहा कि उसके लिए क्रीज पर समय बिताना काफी जरूरी है। क्योंकि वह अपनी चोट के बाद वापसी कर रहा है। वह काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ है और उसने मैच के दौरान जो जवाब दिया है उससे काफी प्रोत्साहना मिलती है। 

रोहित ने सौरभ तिवारी पर कहा कि उसने आज अच्छा योगदान दिया। मध्य के ओवरों में उसने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी और हमें उसको समर्थन भी देते हैं। वहीं पोलार्ड पर रोहित ने कहा कि वह हमारे सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक है और कई सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

Content Writer

Raj chaurasiya