रोहित ने दिया ईशारा- दो बार 5-5 छक्के लगाने वाला यह क्रिकेटर करेगा डेब्यू

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 05:45 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने ईशारा दिया है कि मुंबई के आलराउंडर शिवम दुबे को बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है। कप्तान ने युवा दुबे और संजू सैमसन की काफी प्रशंसा की, उन्होंने केरल के विकेटकीपर के अनुभव की बात भी कही। रोहित ने कहा कि इन दोनों में से एक खिलाड़ी को अंतिम एकादश में खेलते हुए देखा जा सकता है और जिस तरह से वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन कर रहे थे, यह स्पष्ट था कि दुबे को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण दिया जा सकता है।

रोहित ने मैच से पूर्व संध्या पर कहा- हम अभी आंकलन करेंगे और मैच से पहले भी विचार किया जाएगा। लेकिन दोनों (संजू और दुबे) निश्चित रूप से दौड़ में हैं। इनमें से एक को निश्चित रूप से खिलाया जाएगा। आप इन्हें अंतिम एकादश में खेलते हुए देख सकते हैं। हर किसी के लिए दरवाजे खुले हैं। किसी भी समय कोई भी अंतिम एकादश में खेल सकता है।

ऐसा है शिवम दुबे का प्रदर्शन


फस्र्ट क्लास : 16 मैच, 1012 रन, औसत 48.19, विकेट 40
लिस्ट ए : 35 मैच, 614 रन, औसत 43.85, विकेट 34
ट्वंटी-20 : 19 मैच, 242 रन, औसत 18.61, विकेट 14

आरसीबी ने दूबे को पांच करोड़ में खरीदा था
शिवम दुबे फस्र्ट क्लास क्रिकेट का नामी नाम है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दौरान भी जोरदार प्रदर्शन किया था। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें पांच करोड़ रुपए में खरीदा था।

दो बार लगातार 5-5 छक्के लगा चुके हैं दूबे 


दुबे ने रणजी सीजन के दौरान बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में लगातार 5 छक्के लगाए थे। दुबे ने तब बड़ौदा के ऑफ स्पिनर स्वप्रिल सिंह की अच्छे से खबर ली थी। इससे पहले भी दुबे ने रणजी मैच के दौरान एक ओवर में 5 छक्के लगाए। तब बॉलर थे प्रवीण तांबे।

Jasmeet