तीन नाकाम इश्क के बाद रोहित शर्मा को मिली थी सपनों की रानी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 01:25 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों अपने करियर के शिखर पर चल रहे हैं। 3-3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित ने लंबे संघर्ष के बाद सफलता हासिल की है। अगर रोहित की रोमांटिक जिंदगी की बात की जाए तो रितिका सजदेह से शादी करने से पहले वह भी 3-3 नाकाम इश्क की मार झेल चुके थे। आइए जानते हैं कि रोहित का किस लड़की के साथ कब-कब नाम जुड़ा।

सबसे पहला प्रपोज

Rohit Sharma, Dream queen, Sofia Hayat, Cricket news in hindi, Love Story, रोहित शर्मा, सोफिया हयात
रोहित शर्मा जब 11वीं कक्षा में थे तो उन्हें एक लड़की काफी अच्छी लगती थी। उन्होंने अपनी क्लासमेट को प्यार का इजहार किया था। दोनों की बातचीत कुछ महीने रही लेकिन स्कूल की रिलेशनशिप स्कूल में ही खत्म हो गई।

रोहित का दूसरा प्यार

Rohit Sharma, Dream queen, Sofia Hayat, Cricket news in hindi, Love Story, रोहित शर्मा, सोफिया हयात
रोहित जब क्रिकेट पर जमकर पसीना बहा रहे थे तभी उनका हैदराबादी लड़की से इश्क हुआ। यह लड़की रोहित की फैमिली फ्रैंड बताई गई। कहा जाता है कि जवानी में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे और इसे काफी आगे तक ले जाना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 
 
सोफिया हयात आई जिंदगी में

Rohit Sharma, Dream queen, Sofia Hayat, Cricket news in hindi, Love Story, रोहित शर्मा, सोफिया हयात
रोहित जब अपने करियर की शुरुआत में थे तब उन्हें सोफिया हयात के साथ देखा गया। ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात रोहित और विराट पर एक कमेंट कर चर्चा में आई थी। सोफिया ने बॉलीवुड में नाम कमाया। लेकिन रोहित अपने बिजी शेड्यूल के कारण सोफिया को समय नहीं दे पाए। जिसके कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। 
 
रितिका को किया रोमांटिक प्रपोज

Rohit Sharma, Dream queen, Sofia Hayat, Cricket news in hindi, Love Story, रोहित शर्मा, सोफिया हयात

रोहित शर्मा जब क्रिकेट की पिच पर छा रहे थे तब उनकी मुलाकात रितिका सजदेह के साथ हुई। रोहित ने रितिका को प्रपोज करने के लिए सबसे अच्छा रास्ता चुना। वह रितिका को अपने स्पोटर््स क्लब जहां वह प्रैक्टिस किया करते थे, ले गए और मौका देखकर प्रपोज कर दिया। 2016 में दोनों ने शादी कर ली। अब उनकी एक बेटी समायरा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News