रांची में रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक, तोड़े कई दिग्गजों के रिकार्ड्स

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 02:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रांची टेस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी लाजवाब बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए करियर का छठा शतक जड़ दिया है। ऐसे में हिटमैन ने शतक लगाकर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को पीछे छोड़ दिया है। 

रोहित शर्मा ने तोडा गावस्कर का ये रिकॉर्ड 


दरअसल, इस शतक के साथ रोहित दूसरे भारतीय ओपनर बन गए, जिसने एक सीरीज में 100 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले दिग्गज सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था। उन्होंने तीन अगल-अलग सीरीज में तीन बार शतक या उससे अधिक रन बनाए थे। 

Most 100s by an opener in a series (India):
4 S Gavaskar vs WI 1970/71 (A)
4 S Gavaskar vs WI 1978/79 (H)
3 S Gavaskar vs Aus 1977/78 (A)
3 Rohit Sharma vs SA 2019/20 (H) *

रोहित छक्के से शतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज


रांची टेस्ट मैच में रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में पहली बार भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करने उतरे थे। उन्होंने पहले टेस्ट (जो विशाखापट्टनम में खेला गया था) की पहली पारी में 176 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में 127 रन बनाए। रांची में लगाया गया शतक रोहित के टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी है। उन्होंने शतक के लिए 130 गेंदों का सामना किया, जबकि 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने 100वां रन सिक्स से पूरा किया।

  • 6 बार: सचिन तेंदुलकर
  • 2 बार: गौतम गंभीर
  • 2 बार: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा छक्को के मामले में भी निकले आगे.......


हालांकि हिटमैन से पहले एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के नाम था। जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) थे, जिन्होंने न्युजीलैंड के खिलाफ 2010-11 की सीरीज में 14 छक्के लगाए थे। रोहित ने अब तक मौजूदा सीरीज में 16 छक्के लगाए हैं।

Most sixes in a Test series:
15 Rohit Sharma vs SA 2019/20 *
15 S Hetmyer vs Ban 2018/19
** Previous most for India was Harbhajan Singh's 14 sixes vs NZ in 2010/11

neel