साऊथ अफ्रीका में हीरो से ‘0’ क्यों बन गए रोहित शर्मा, कारण आए सामने

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2018 - 05:20 PM (IST)

नई दिल्ली (जसमीत सिंह) : वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा की कलई दक्षिण अफ्रीका में जाकर खुली है। दक्षिण अफ्रीका सरजमीं पर रोहित का प्रदर्शन लगातार खराब चलता आ रहा है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तों दक्षिण अफ्रीका में हुए 9 मैचों में रोहित ने 8 में बल्लेबाजी की है। इसमें वह 13 की औसत से वह महज 106 रन ही बना पाए हैं। ओवरऑल 87 की स्ट्राइक रेट लेकर चलने वाले रोहित की इस मामले में स्ट्राइक रेट भी 53 तक सिमट गई है। 23 रन उनका सर्वाधिक रिकॉर्ड है। दक्षिण अफ्रीका में रोहित के बुरे प्रदर्शन की अगर वजह खोजने जाएं तो कई ऐसे कारण सामने आते हैं जो उन्हें हीरो से 0 बना रहे हैं। पेश हैं- कुछेक

मोर्केल का तोड़ नहीं ढूंढ पाए

तेज गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजी की तक्नीक शुरू से ही शक के घेरे में रही हैं। ऐसे में रोहित शर्मा भी इस फेर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया जैसे देश जहां गेंदों में असामान्य उछाल होती है वहां बैटिंग करने में रोहित फिसड्डी साबित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 9 मैचों के दौरान रोहित चार बार तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल की आग उगलती गेंदों का शिकार बने। मोर्केल ने 2 बार रोहित को कैच, एक बार एलबीडब्ल्यू तो एक बार बोल्ड किया है।

तेज गेंदबाजी के आगे टेके घुटने

तेज गेंदबाजी और मूवमैंट में एक बल्लेबाज किस प्रकार अपने शॉट की सिलेक्शन करता है, ही उसे बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में विकसित करता है। लेकिन वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित इस मामले में फेल होते नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सभी मैचों में वह तेज गेंदबाजों के ही शिकार बने हैं। हालांकि एक मैच में वह रन आऊट भी हुए। लेकिन फिर भी तेज गेंदबाजी के आगे खुलती उनकी कलई कई तरह के सवाल पीछे छोड़ रही है।

दो बार बोल्ड, एक बार रन आऊट

कैच आऊट होना अच्छा है, बजाय क्लीन बोल्ड होने के। क्रिकेट क्लास में कोच अक्सर अपने शिक्षकों को यह लैसन देते नजर आते हैं। लेकिन रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में जाकर इस सेक्शन में लगातार फेल हो रहे हैं। 8 पारियों में बल्लेबाजी के दौरान रोहित दो बार क्लीन बोल्ड हो चुके हैं।

शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने में होती है दिक्कत

रोहित ने पहली बार 2011 में दक्षिण अफ्रीका में मैच खेला था। अपने पहले ही मैच में रोहित 11 रन बनाकर मोर्केल का शिकार बने थे। मोर्केल की तेज उछलती गेंद को मारने के चक्कर में रोहित डीविलियर्स को कैच थमा बैठे थे। इसके बाद सीरीज के चौथे मैच में भी वह तेज गेंदबाज सोत्सबोए की उछलती गेंद से अपना बल्ला नहीं बचा पाए और जेपी डुमिनी को कैच थमा बैठे।

दक्षिण अफ्रीका में रोहित का प्रदर्शन

तारीख                   रन          बॉलर           कारण

12 जनवरी 2011    11          मोर्केल         (कैच) 
15 जनवरी 2011    9            मोर्केल         (एलबीडब्ल्यू)
18 जनवरी 2011    23          मोर्केल         (बोल्ड) 
21 जनवरी 2011    1            सोत्सबोए     (कैच)
23 जनवरी 2011    5            सोत्सबोए     (बोल्ड)
5 दिसंबर 2013      18          -----------     (रन आऊट)
8 दिसंबर 2013      19          सोत्सबोए     (कैच)
1 फरवरी 2018       20         मोर्केल          (कैच)