मैच से पहले मुंबई के लिए बुरी खबर, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 12:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : किंग्स इलेवन पंजाब के मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक रोहित को प्रैक्टिस के दौरान पैर में चोट लगी है और वह दाएं पैर को पकड़कर मैदान से बाहर जाते दिखाई दिए। विश्व कप टीम की घोषणा में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में रोहित का चोटिल होना इंडिया टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि वह भारतीय टीम के उप-कप्तान और टीम का एक अभिन्न अंग हैं। 

प्रारंभिक इलाज के बाद रोहित शर्मा खुद चलकर ड्रेसिंग रूम तक गए। लेकिन उनके पैर में लगी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में आधिकारिक अपडेट आना बाकी है। आधिकारिक जानकारी के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। रोहित से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चोटिल हुए थे। हालांकि उन्होंने अगले मैच में वापसी कर ली थी।

जहां तक रोहित का सवाल है तो आज पंजाब के साथ होने वाले मैच में वह खेलेंगे या नहीं इस बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। गौर हो कि विश्व कप की शुरुआत 30 मई को इंग्लैंड में होगी।

Sanjeev