IPL लीडिंग रन स्कोरर में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर, धवन का रिकॉर्ड टूटा
punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 11:32 PM (IST)

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 8326 रनों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। लेकिन दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने बाजी मार ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान रोहित ने 73 रन बनाकर अपने आईपीएल स्कोर को 6786 रनों पर ला खड़ा किया। इसी के साथ उन्होंने शिखर धवन (6769 रन) को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर 6565 रनों के साथ चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना 5528 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कोहली की निरंतरता और रन बनाने की क्षमता ने उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक बनाया है।
यह भी पढ़ें: - MI vs CSK : आयुष म्हात्रे को खेलता देख रो पड़े छोटे भाई, CSK से डैब्यू करते बनाया रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: - विराट कोहली ने प्रिटी जिंटा को दिखाई अपने बच्चों की झलक ! प्यारी तस्वीरें आईं बाहर
20 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (PoTM) अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 25 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 22 अवॉर्ड्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा (20 अवॉर्ड्स) आ गए हैं। रोहित के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली 19 अवॉर्ड्स के साथ चौथे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 18-18 अवॉर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
A perfect way to wrap a dominant victory and seal back-to-back home wins 💙@mipaltan sign off tonight by winning round 2⃣ against their arch rival 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
Scorecard ▶ https://t.co/v2k7Y5tg2Q#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/u2BDXfHpXJ
ऐसा रहा मुकाबला
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई अब 8 मैचों में चार जीत हासिल कर चुकी है। प्लेऑफ की रेस में जहां मुंबई को राहत मिली है तो वहीं, चेन्नई का बुरा समय शुरू हो गया है। चेन्नई को अब प्लेऑफ के लिए अपने बाकी छह मैच जीतने होंगे। बहरहाल, मुंबई ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से पहले खेलते हुए 176 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की बदौलत 9 विकेट से आसानी से जीत हासिल कर ली।