IND v ENG : रोहित ने विश्व कप की तीसरी सेंचुरी लगाई, 3 बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2019 - 11:05 PM (IST)

जालन्धर : भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंगलैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेेले गए मैच के दौरान अपने वनडे करियर का 25वां शतक लगाया। रोहित विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोहित का यह तीसरा शतक था। रोहित ने ऐसा कर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 2003 में बनाया गया एक विश्व कप में 3 शतकों का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। यही नहीं, रोहित ने शतक के साथ और भी रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए देखते हैं-

विश्व कप में रोहित का प्रदर्शन
122 नाबाद बनाम साऊथ अफ्रीका
57 बनाम ऑस्ट्रेलिया
140 बनाम पाकिस्तान
1 बनाम अफगानिस्तान
18 बनाम वैस्टइंडीज
102 बनाम इंगलैंड

विश्व कप के लीडिंग स्कोरर


516 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया
504 आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया
476 शाकिब अल हसन, बांगलादेश
454 केन विलियमसन, न्यूजीलैंड
439 रोहित शर्मा, भारत
438 जो रूट, इंगलैंड

विश्व कप में सर्वाधिक चौके
49 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया
48 आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया
47 शाकिब अल हसन, बांगलादेश
46 रोहित शर्मा, भारत
40 जॉनी बेयरस्टो, इंगलैंड

विश्व कप 2019 में सर्वाधिक शतक



3 रोहित शर्मा, भारत
2-2 डेविड वार्नर, आरोन फिंच, शाकिब अल हसन, जो रूट, केन विलियमसन

25वें वनडे शतक के लिए पारियां
151 हाशिम अमला
162 विराट कोहली
206 रोहित शर्मा
214 एबी डीविलियर्स 
234 सचिन तेंदुलकर

बता दें कि यह रोहित का विश्व कप हिस्ट्री का चौथा शतक है। भारत की ओर से केवल सचिन ही विश्व कप में छह शतक लगा पाए हैं।

Jasmeet