रोहित बने टी-20 के नए किंग, सर्वाधिक स्कोर, छक्कों का शतक किया पूरा

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 07:49 PM (IST)

जालन्धर, (जसमीत सिंह) : न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी-20 में आखिरकार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चल ही पड़ा। न्यूजीलैंड से मिले 159 रनों के लक्ष्य के जवाब में रोहित ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी। की गेंद पर 50 रनों पर आऊट होने से पहले रोहित ने टी-20 इंटरनैशनल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यही नहीं उन्होंने टी-20 में छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया है। रोहित से पहले टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गुप्टिल (2272 रन) के नाम था। रोहित ने अपनी पारी के जैसे ही 35 रन पूरे किए वह गुप्टिल का यह रिकॉर्ड तोड़ गए। 

बतौर कप्तान 14 मैचों में दर्ज की सर्वाधिक जीत
रोहित शर्मा ऑकलैंड टी-20 जीतने के साथ ही ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में जाकर टी-20 मैच जीता। इसी के साथ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान पहले 14 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और पाकिस्तान के सरफराज अहमद का रिकॉर्ड भी बराबर किया। अब रोहित क्लार्क और सरफराज के साथ पहले 14 मैचों में 12 में जीत हासिल करने में सफल हो गए हैं। उनके बाद शोएब मलिक, अगसर (11 जीत), ग्रीम स्मिथ और जयवद्र्धने (10 बार) का नाम आता है।

सर्वाधिक 4 शतक दर्ज हैं रोहित के नाम

रोहित के नाम टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अपने अपने टी-20 करियर में 4 शतक लगा चुके हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोलिन मुनरो का नाम आता है। जोकि तीन शतक लगा चुके हैं। खास बात यह है कि मुनरो ने एक शतक तो भारत के खिलाफ ही लगाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सेवल, मार्टिन गुप्टिल, आरोन फिंच, केएल राहुल, क्रिस गेल, ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम आता है जोकि 2-2 शतक लगा चुके हैं।

रोहित के 20 अर्धशतक पूरे, कोहली को छोड़ा पीछे : ऑकलैंड वनडे में रोहित ने 29 गेंदों में तीन चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। ऐसा कर टी-20 इंटरनैशनल में उन्होंने 20 अर्धशतक भी पूरे कर लिए। उन्होंने अपनी ही टीम के साथी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम 19 अर्धशतक दर्ज है। 

टी-20 का सबसे तेज शतक लगा चुके हैं रोहित

रोहित के नाम पर टी-20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने बीते साल बांगलादेश के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक लगाया था। ऐसा कर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर की बराबरी की थी। मिलर भी 35 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। रोहित की इस धमाकेदार पारी में 12 चौके और 10 छक्के भी शामिल थे।

सर्वाधिक कैच के मामले में दूसरे स्थान पर

टी-20 इंटरनेशनल में बतौर फील्डर अगर सर्वाधिक कैच लेने की बात हो तो रोहित शर्मा 34 कैच के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मैच के दौरान दो कैच लेकर अपने ही टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली (33 कैच) का रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि इस लिस्ट में अभी भी सुरेश रैना 42 कैच लपककर टॉप पर बने हुए हैं।

Jasmeet