IND vs ENG : रोहित शर्मा टेस्ट, वनडे, टी20 में शतक लगाने वाले उम्रदराज कप्तान भी बने
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 09:37 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_21_36_188008088rohitsharmaimages.jpg)
खेल डैस्क : भारतीय कप्तान फार्म में लौटे और रिकॉर्ड की बरसात कर दी। कटक के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए। वह टेस्ट, वनडे, टी20 यानी तीनों इंटरनेशनल फार्मेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान हैं। रोहित शर्मा ने केवल 76 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 134.2 के स्ट्राइक रेट से अपना 32वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर मिड-ऑन पर लॉफ्टेड-ऑफ ड्राइव शॉट लगाया। बहरहाल, रोहित ने 90 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए।
शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
37 वर्ष 285 दिन - रोहित शर्मा (वनडे)
36 वर्ष 312 दिन - रोहित शर्मा (टेस्ट)
36 वर्ष 291 दिन - रोहित शर्मा (टेस्ट)
36 वर्ष 278 दिन - विजय हजारे (टेस्ट)
36 वर्ष 262 दिन - रोहित शर्मा (टी20ई)
What a way to get to the HUNDRED! 🤩
— BCCI (@BCCI) February 9, 2025
A treat for the fans in Cuttack to witness Captain Rohit Sharma at his best 👌👌
Follow The Match ▶️ https://t.co/NReW1eEQtF#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/oQIlX7fY1T
वनडे फार्मेट में सर्वाधिक शतक
50 : विराट कोहली, भारत
49 : सचिन तेंदुलकर, भारत
32 : रोहित शर्मा, भारत
30 : रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
28 : सनथ जयसूर्या, श्रीलंका
30 की आयु के बाद 36 शतक
रोहित शर्मा 30 साल की उम्र के बाद अब तक 36 शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम इस तरह 35 शतक है। वहीं, इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ (26) और विराट कोहली (19) भी हैं। वह एकदिवसीय शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 38 वर्ष 327 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इसके बाद सुनील गावस्कर (38 वर्ष 113 दिन) और अब रोहित शर्मा (37 वर्ष 285 दिन) का नाम है।
मैच की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 3 विकेट झटके जिससे भारत ने मध्य के ओवरों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 304 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट (65 रन) और जो रूट (69 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। शुभमन ने 60 रन बनाए जबकि विराट कोहली 5 रन बनाकर आऊट हो गए। इसी बीच रोहित ने शतक लगाया और भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में मदद की। इस दौरान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी उम्दा पारियां खेलीं।