रोहित शर्मा ने लगाया 38वां अर्धशतक, सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड किया बराबर

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 10:29 PM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार 70 रन बनाए। रोहित ने इसके साथ  ही आईपीएल करियर का अपना 38वां अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई के सुरेश रैना की बराबरी भी कर ली। रैना ने 193 मैचों तक 38 अर्धशतक लगाए थे जबकि रोहित ने यह 192 मैचों में यह लक्ष्य हासिल किया। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक


44 डेविड वार्नर
38 सुरेश रैना
38 रोहित शर्मा
37 शिखर धवन
36 विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन


5430 विराट कोहली
5368 सुरेश रैना
5068 रोहित शर्मा
4793 डेविड वार्नर
4648 शिखर धवन

रोहित ने अपनी 70रन की पारी के दौरान आठ चौके लगाए। ऐसे में आईपीएल में ओवरऑल चौके लगाने के मामले में वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के नाम अब 444 चौके हो गए हैं। उन्होंने रॉबिन उथप्पा 437 को पीछे छोड़ा

वहीं, सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करेें तो रोहित अभी भी चौथे नंबर पर बने हुए हैं। उनके नाम पर 204 छक्के हो गए हैं। इस मामले में क्रिस गेल 326 छक्कों के साथ अभी भी नंबर 1 पर चल रहे हैं। डीविलियर्स 219 छक्कों के साथ दूसरे, महेंद्र सिंह धोनी 212 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

Jasmeet