हथकड़ी बंधे रोमन रेंस ने तोड़ा यूएस मार्शल का जबड़ा

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 06:24 PM (IST)

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई चेयरमैन विंस मैकमैहन द्वारा सस्पेंड किए जाने के बावजूद भी रॉ में पहुंचे रोमन रेंस ने अब अपनी गले में नई मुसीबत को डाल लिया है। दरअसल पिछले सप्ताह रोमन रेंस हथकड़ी में बंधे थे। उनकी इस लाचारी का यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने पूरा फायदा उठाते हुए उनकी खूब पिटाई की थी। रेंस खून से लथपथ हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा था।
दरअसल इसी दिन एक और घटना हुई थी जिसका अब खुलासा हुआ है। हुआ यह था कि डब्ल्यूडब्ल्यूई चेयरमैन मैकमैहन पहले ही रेंस को सस्पेंड कर चुके थे। ऐसे में बावजूद इसके रेंस दोबारा रॉ में आ गए। यह देख मैनेजर और पूर्व रैसलर कर्ट एंगल ने रेंस को रॉ से बाहर करने के लिए यूएस मार्शल बुला लिए। इससे पहले यूएस मार्शल रेंस को काबू कर पाते, रोमन ने अपने बचाव में एक मार्शल पर हमला कर दिया। रेंस की कोहनी मार्शल के जबड़े पर जा लगी। 
अब उस मार्शल क्रिस्टोफर हेडन ने ट्विट कर जानकारी दी है कि रेंस के कारण उनका जबड़ा टूट गया है। उन्होंने लिखा है कि मेरी जॉब के पहले दिन ही मेरा जबड़ा टूट गया है। बता दें कि हथकड़ी में बंधे रोमन रेंस का पिछले सप्ताह ब्रॉक लैसनर ने पूरा फायदा उठाया था। उन्होंने रेंस की जमकर पिटाई की थी।

Punjab Kesari