इंगलैंड, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ गई रोमानिया, तोड़ा T-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली : रोमानिया की टीम ने टी-20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जोकि दिग्गजों से भरी ऑस्ट्रेलिया और इंगलैंड की टीम भी नहीं कर पाई है। रोमानिया ने बीते दिनों तुर्की के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पहले खेलते हए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। बाद में तुर्की की टीम को उन्होंने केवल 53 रन पर ही सिमेट दिया। ऐसा कर रोमानिया 173 रन की विशालकय रनों के साथ टी-20 मैच जीतने वाले पहली टीम बन गई है।

रोमानिया की जीत से  पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम पर था। श्रीलंका ने 2007 में टी-20 वल्र्ड कप के शुरुआती मैच में ही केन्या को 172 रनों से धूल चटा दी थी। अब रोमानिया ने 173 रनों से विरोधी टीम को हराकर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोमानिया को जीत दिलाने में सबसे बड़ा योगदान पेरियालवर का रहा। उन्होंने 40 गेंद में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 105 रन की पारी खेली। 

पेरियालवर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अब टी-20 क्रिकेट में रोमानिया के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बता दें कि पेरियालवर भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म तमिलनाडु के शिवकाशी शहर में हुआ था जोकि पटाखों के लिए मशहूर है। शतक बनाने वाले पेरियालवर ने बताया कि आखिरी ओवरों में उनके दिमाग में बस ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की बात थी। उन्हें नहीं पता कि कब वह शतक लगा बैठे। 

पेरियालवर 2015 में ही रोमानिया गए थे। दरअसल पेरियालवर भारत में अंडर-15 और अंडर-22 क्रिकेट खेले हैं। अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह रोमानिया चले गए थे। वहां के क्लब की ओर से वह खेलने लगे। यूरोपियन क्रिकेट लीग में अच्छे प्रदर्शन के चलते वह दुनिया की नजरों में आए थे। 

Jasmeet