रोनाल्डो ने दो गोल दागकर खत्म किया सऊदी अरब में खिताब का सूखा

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 05:30 PM (IST)

रियाद : दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिर में सऊदी अरब में कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल रहे। पुर्तगाल के इस 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के दाे गोल की मदद से अल नासर ने दमाक के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की और इस तरह से सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम किया। 

रोनाल्डो के अल नासर क्लब में शामिल होने के तीन साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली बड़ी ट्रॉफी है। पुर्तगाल की विश्व कप टीम में शामिल किए जाने के ठीक दो दिन बाद रोनाल्डो ने ट्रॉफी उठाई। रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप में भाग लेंगे। इस जीत ने अल नासर को लीग में शीर्ष स्थान दिला दिया। वह अल-हिलाल से दो अंक आगे रहा। 

अल-हिलाल ने 34 मैचों के सत्र में अजेय रहने के बावजूद दूसरा स्थान हासिल किया। सादियो माने और किंग्सले कोमन के गोल से अल नासर ने दूसरे हाफ में बढ़त बना ली, जिसके बाद रोनाल्डो ने सत्र के लीग में अपने 27वें और 28वें गोल दागे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News