रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम रूस पहुंची

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 09:48 AM (IST)

मास्कोः क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये आज यहां पहुंच गई। पुर्तगाल को पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन से खेलना है। ग्रुप बी में इन दोनों के अलावा मोरक्को और ईरान भी है।

हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में जायेंगी। पुर्तगाल सातवीं बार विश्व कप में पहुंचा है और 33 बरस के रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप होगा।

Punjab Kesari