रैसलर रौंडा रौजी ने प्रैग्रेंसी पर की ऐसी पोस्ट, चकरा गए फैंस के दिमाग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 03:36 PM (IST)

जालन्धर : यू.एफ.सी. के बाद डब्ल्यू.डब्लयू.ई. में धमाल मचाने वाली फाइटर रौंडा रौंजी मां बनने वाली है। बीते दिनों रैसलमेनिया इवैंट में बैकी लिंच के हाथों हारने वाली रौंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर पति ट्रेविस के साथ एक फोटो डाली है जिसकी कैप्शन में उन्होंने प्रैंग्रेट होने की खबर दी है।

हालांकि रौंडा राउंजी द्वारा डाली गई उक्त पोस्ट उनके फैंस को थोड़ा भ्रमित भी करती है। उनके एक फैंस ने लिखा है कि आपके संदेश से ऐसा लग रहा है कि आप प्रैग्रेंट होने वाली है, अभी हुई नहीं हैं। आपकी पोस्ट दुविधा में डाल रही है। इसे स्पष्ट करे।

हालंकि अभी रौंडा का इस पर कोई सफाई आई नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि रौंडा बीते कुछ समय से डब्ल्यू.डब्लयू.ई. से हटने की बात कर रही थी, यह उसी क्रम के तहत प्लाङ्क्षनग हो सकती है।

बीते दिनों रौंडा के यूट्यूब पर चलते शो ‘रौंडा ऑन द रोड’ के कारण खूब विवाद हुआ था। इसमें रौंडा डब्ल्यू.डब्लयू.ई. के रैसलर को गालियां निकालती हुई दिख रही थी। रौंडा का कहना था कि यहां सभी रैसलर दिखावे के लिए लड़ते हैं।

रौंडा के प्रैग्रैंट होने की खबर आने के बाद डब्ल्यू.डब्लयू.ई.  दुविधा में भी फंस गया है। दरअसल रौंडा ने डब्ल्यू.डब्लयू.ई. के साथ 2021 तक कॉन्ट्रैक्ट किया हुआ था। ऐसे में उनके प्रैग्रैंट होने से प्रबंधन को बड़ा नुकसान होने का भी अनुमान है। 

Jasmeet