राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर भिंडर की बढ़ी मुश्किलें, डगआउट में फोन इस्तेमाल करने पर BCCI ने नोटिस भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 02:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : डगआउट के अंदर फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने भिंडर कारण बताओ नोटिस जारी किया करते हुए 24 घंटे के अंदर डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का कारण पूछा है। गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले IPL मैच के दौरान भिंडर की एक क्लिप वायरल हो गई थी जब वह डगआउट में मोबाई फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी उनके साथ बैठे हुए थे। 

PMOA प्रोटोकॉल में साफ तौर पर कहा गया है कि टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं, ऐसा करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इस ताजा घटनाक्रम पर एक वरिष्ठ IPL अधिकारी ने PTI को बताया, 'ACSU ने RR और भिंडर से 24 घंटे के अंदर यह बताने को कहा है कि उन्होंने सेल फोन का इस्तेमाल क्यों किया। जाहिर है कि इस बात पर भी विचार किया जाना चाहिए कि कुछ महीने पहले वह वेंटिलेशन पर थे और हो सकता है कि उन्होंने मेडिकल कारणों से फोन का इस्तेमाल किया हो।' 

इस कथित उल्लंघन की जांच अभी भी जारी है, लेकिन सोमवार को उप्पल स्टेडियम में राजस्थान बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के टॉस के दौरान भिंडर वहां मौजूद थे। फिर भी BCCI में एक ऐसा वर्ग भी है जो इस बात पर हैरानी जता रहा है कि PMOA से जुड़े SOPs (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन करने के मामले को उनकी स्वास्थ्य स्थिति से क्यों जोड़ा जा रहा है। संयोग से, भिंडर सूर्यवंशी के "स्थानीय अभिभावक" भी हैं और माना जाता है कि वह इस किशोर खिलाड़ी के करियर से जुड़े फैसले लेने में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News