RR vs CSK, IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से रौंदा
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:58 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर सभी को चौंका दिया। उनकी इसी विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
128 रन का लक्ष्य, 12.1 ओवर में खत्म मुकाबला
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने महज 12.1 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। टीम को इस तेज जीत की नींव वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने दी।
पावरप्ले में 74 रन, ओपनिंग जोड़ी का धमाल
वैभव सूर्यवंशी को उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल का शानदार साथ मिला। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 74 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।
17 गेंदों में 52 रन, फिर जल्दी आउट
अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और सातवें ओवर में 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। 75 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लगा।
जुरेल की तेज पारी, फिर जायसवाल ने खत्म किया मैच
इसके बाद क्रीज पर ध्रुव जुरेल आए, जिन्होंने 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर तेजी बनाए रखी, हालांकि वह भी जल्द आउट हो गए। आखिर में यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे।
प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स : वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

