IPL 2026 : रियान पराग और डोनोवन फरेरा की शानदार पारी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 09:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 43वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए रियान पराग (50 गेंदों पर 90 रन) और डोनोवन फरेरा (14 गेंदों पर 47 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर दिल्ली को दिया 226 रन का लक्ष्य दिया है।

डोनोवन फरेरा ने क्या जबरदस्त फिनिश किया है। उन्होंने रॉयल्स का स्कोर 220 रन के पार पहुंचा दिया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सिर्फ 12 रन के स्कोर पर ही उनके दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी (4) और यशस्वी जायसवाल (6) आउट हो गए थे। लेकिन फिर रियान पराग ने मोर्चा संभाला और एक कप्तान वाली पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने उनका बखूबी साथ दिया और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। ध्रुव ने एक छोर संभाले रखा, जबकि कप्तान आसानी से बाउंड्री लगा रहे थे।जुरेल 12वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों पर 42 रन बनाए जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था।

जुरेल के बाद जडेजा ने अपने कप्तान के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े, लेकिन 17वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने दोनों को आउट कर दिया। जडेजा ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए। पराग ने 90 रन के लिए 8 चौके और 5 छक्के जड़े। DC को मैच में वापसी की उम्मीद जगी। इस सीजन से पहले DC ने ही फरेरा को रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था, और अब इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। उनकी 14 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से खेली गई 47* रन की पारी DC के लिए एक करारा झटका रही।। दिल्ली की तरफ से टी. नटराजन 54 रन देकर एक विकेट लेकर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जबकि मिशेल स्टार्क ने आते ही अपनी छाप छोड़ी और तीन विकेट झटके। हालांकि इसके लिए उन्होंने 40 रन लुटाए जोकि अन्य गेंदबाजों के ही समान थे। अब दबाव में फंसी DC की बैटिंग लाइन-अप के सामने 226 रन का लक्ष्य है। 

प्लेइंग XI 

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News