IPL 2026, RR vs MI: देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:31 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का 13वां मुकाबला Rajasthan Royals और Mumbai Indians के बीच 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला दो अलग-अलग फॉर्म वाली टीमों के बीच होने जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स जहां लगातार दो जीत के साथ शानदार लय में है, वहीं मुंबई इंडियंस अभी तक सही संयोजन तलाश रही है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद MI पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 31
मुंबई इंडियंस जीता: 16 
राजस्थान रॉयल्स जीता: 14
बेनतीजा: 1

हाल के सीजन में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 2024 में RR ने MI को 2-0 से हराया था, जबकि 2025 में मुंबई ने 100 रन से बड़ी जीत दर्ज कर वापसी की।

पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के इस मैदान पर पिछला मुकाबला काफी एकतरफा रहा था, जहां Rajasthan Royals ने Chennai Super Kings को महज 127 रन पर समेट दिया था। इसके बाद बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया, जिससे यह साफ हुआ कि पिच शुरुआत में गेंदबाजों की मदद करती है।

मौसम अपडेट (गुवाहाटी)

गुवाहाटी में मैच के दिन मौसम थोड़ा बदलता हुआ नजर आ सकता है। दिन के समय हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे पिच और आउटफील्ड पर असर पड़ सकता है। हालांकि शाम तक मौसम के साफ होने की उम्मीद है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकता है।

किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और Yashasvi Jaiswal शानदार फॉर्म में हैं। दोनों की आक्रामक शुरुआत टीम को मजबूत प्लेटफॉर्म दे रही है। मुंबई की गेंदबाजी में Jasprit Bumrah सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। उनकी शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी मैच का रुख तय कर सकती है। वहीं तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी निर्णायक साबित हो सकता है।

संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को देखते हुए टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और गेंदबाज दबाव में भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान Hardik Pandya की वापसी हो सकती है। इसके अलावा तेज गेंदबाज Trent Boult भी टीम में शामिल हो सकते हैं, जिससे संतुलन बेहतर होगा।

मैच प्रेडिक्शन

मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में थोड़ा आगे नजर आती है। टीम का संतुलन और आत्मविश्वास दोनों मजबूत हैं। अगर मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें अपने अनुभवी खिलाड़ियों से बड़ा प्रदर्शन चाहिए होगा। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News