रूस-यूक्रेन जंग पर बोले शेन वार्न- मुझे विश्वास नहीं हो रहा, यह काफी भयानक है

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 04:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इस समय दुनिया की महाशक्तियों में से एक रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है। इस जंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस जंग पर दुनिया के बड़े नेताओं से लेकर खिलाड़ियों केे बयान सामने आ रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने भी रूस और यूक्रेन के बीच में चल रही जंग पर बयान दिया है। शेन वार्न ने ट्वीट करते हुए रूस को गलत बताते हुए यूक्रेन का समर्थन किया है।

शेन वार्न ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरी दुनिया यूक्रेन के लोगों के साथ है। क्योंकि वे रूस के सैनिकों द्वारा हमले का शिकार हुए हैं। इसकी तस्वीरें काफी भयावह हैं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। मेरे यूक्रेन के साथी आंद्रे शवचेंकों को बहुत सारा प्यार।

यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई से दुनिया के कई देशों पर असर पड़ा है। वहीं खेलों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है जिस कारण कई बड़े खेल इवेंट रद्द कर दिए गए हैं। यूऐफा चैंपियंस लीग का फाइनल मैच रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में होना था पर उसे शिफ्ट कर दिया गया है। अब यह मैच 28 मई को पेरिस के स्टाड डे फ्रांस में खेला जाएगा। वहीं रूस में होने वाली ग्रांड प्रिक्स को भी रद्द करने का फैसला किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News